मुंबई/न ई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,600 अंक तक लुढ़ककर 75,939 के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 450 अंकों से ज्यादा गिरकर 23,600 के नीचे फिसल गया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 76,003 (-1.99%) और निफ्टी 23,580 (-1.96%) पर ट्रेड करता नजर आया।

बाजार में घबराहट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय VIX 13% उछलकर 21 के पार पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही, वहीं बैंकिंग, वित्तीय और तेल-गैस सेक्टर भी दबाव में दिखे। वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने जोखिम वाले शेयरों से दूरी बनानी शुरू कर दी है।
इस बीच ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जिससे महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है और निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहकर ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपनानी चाहिए।
#StockMarket #Sensex #Nifty #USIranTension #MarketCrash #BrentCrude #BankingStocks #IndianEconomy #InvestorsAlert














