जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के पुत्र दिवित औलख, जिनकी हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, का आज मॉडल टाउन श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवित का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच चुका है। इस दुखद घटना से परिवार के साथ-साथ पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिनेश औलख के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ दुख साझा करेंगे।

इस दौरान पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों सहित अन्य गणमान्य लोगों के भी पहुंचने की संभावना है।














