Crime नई दिल्ली

आप विधायक पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

नई दिल्ली. रिठाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने दो साल पहले दुष्कर्म करने की शिकायत को लेकर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गोयल उसे जानते हैं और उन्होंने दो साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले की जांच क्राइम अगेंस्ट वुमन सेल के एक अधिकारी को सौंपी गई है।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *