जालंधर (रोजाना भास्कर) : जिमखाना क्लब जालंधर में 7 सितंबर को एक विशेष रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज कल्याण के लिए कुल 50 दानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल, जॉइंट सेक्रेटरी अमित सहगल, सुरुचि कक्कड़, संगीता महेंद्रू व अन्य मौजूद रहे।


खून की एक-एक बूंद दूसरों को जीवन देने वाली : हरप्रीत सिंह गोल्डी

शिविर के दौरान जिमखाना क्लब के जॉइंट सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह गोल्डी ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “रक्तदान वास्तव में महादान है क्योंकि हमारे द्वारा दान की गई रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। रक्तदान से न केवल किसी मरीज की जान बचती है, बल्कि इससे दाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में जिमखाना क्लब हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व जनकल्याणकारी आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। मैं क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि जिमखाना क्लब की बेहतरी, उन्नति और सुविधाओं के विस्तार के लिए सदैव तत्पर हूँ। क्लब मेंबर्स ने जिस अटूट विश्वास और भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर हर कीमत पर पूरी तरह खरा उतरना मेरा प्रथम कर्तव्य और संकल्प है।”
जिमखाना ने मान दिया, आज मैंने लहू का दान दिया : जुबिन शंगारी

क्लब के एग्जीक्यूटिव मेंबर जुबिन शंगारी ने कहा कि “जिमखाना क्लब मेरे लिए सिर्फ एक संस्था नहीं, मेरा परिवार है। यहाँ के हर मेंबर से अपनों जैसा रिश्ता है, इसलिए क्लब के हर आयोजन में दिल से जुड़ना मैं अपना धर्म समझता हूँ। आज इसी अपनेपन के अहसास ने मुझे जिंदगी में पहली बार ब्लड डोनेट करने का जज्बा दिया। पापा रजिंदर शंगारी जी हमेशा समाज सेवा में सबसे आगे रहते हैं, उनसे ही दूसरों के काम आने की प्रेरणा मिली है। मेरी दो नन्हीं दुनिया हैं—मेरी बेटियाँ शनाया (12) और अनाया (8)। आज जब पहली बार रक्तदान किया, तो दिल में बस यही ख्वाहिश थी कि मेरी बेटियाँ अपने पापा के इस कदम पर गर्व कर सकें। यह तो बस शुरुआत है… पहला कतरा समाज के नाम कर दिया है और अब यह सिलसिला कभी थमने वाला नहीं है। आइए, मिलकर अपनों के लिए, अपनी सोसाइटी के लिए कर्मयोगी बनें।”
रक्तदान करने वाले प्रमुख सदस्य व दानी
अनुज कुमार (44), लाल बहादुर (40), एमबी बाली (55), सुरिंदर कुमार (40), जतिंदर कुमार सोनी (45), नितिन बजाज (37), राघविंदर मक्कड़ (37), राजेश कुमार कक्कड़ (57), सुरुचि कक्कड़ (52), करन राज (57), ललित कुमार (31), संजय खन्ना (51), रोहित कपूर (43), दलीप कुमार (48), मोहित सलूजा (45), सौरभ खुल्लर (49), नीरज (22), अंकुश कुमार (32), विशाल खन्ना (58), भुवन शीर गौतम (50), विकास ठाकुर (22), पवन कुमार (39), रिशु झांजी (49), रमेश गौतम (46), तपन शर्मा (62), अमित कुकरेजा (41), हरप्रीत सिंह (54), जुबिन शंगारी (34), कुलदीप सिंह (35), अभी सिंह (40), गगन बावा (53), अतुल तलवाड़ (62), धीरज सेठ (50), मनोज कुमार भट्ट (36), मनिंदर सिंह (53), कपिल मेहता (64), शुभम सिक्का (32), विशु (विकास) (35), अमरजीत सिंह (55), दीपक (40), अमनदीप सिंह (29), रोहित महाजन (54), राहुल चड्ढा (40), सतविंदर सिंह (48), जसप्रीत सिंह (40), सागर मल्होत्रा (28), अमन चोपड़ा (28), हर्ष खन्ना (24), संगीता मोहिंद्रू (60), दीपक चोपड़ा (54) ने रक्तदान किया।













