Top News

एमडीएच के धर्मपाल गुलाटी, एचएस फूलका समेत 65 हस्तियों को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली. भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज 2019 के लिए विभन्न क्षेत्रों में नामचीन हस्तियों को पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किए गए हैं। इस साल 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी।

पद्म विभूषण

  • शनिवार को पद्म पुस्कार के दूसरे चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।
    पद्म भूषण
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक नंबी नारायण को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • एमडीएच कंपनी के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को राष्ट्रपति ने व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • महाशय धर्मपाल गुलाटी को व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
    पद्मश्री
  • बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।
  • कला-संगीत-तबला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने स्वप्न चौधरी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।
  • भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।
  • तीरंदाजी के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति ने बोम्बायला देवी लैशराम तो पद्मश्री से नवाजा।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।
  • बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।
  • इस साल राष्ट्रपति ने एक चाय वाले डी प्रकाश राव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। ओडिशा के कटक के रहने वाले राव मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य- शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है।

112 हस्तियों को पद्म पुरस्कार

इस साल कुल 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिनके नाम का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया था। पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हस्तियों में अभिनेता मोहनलाल (पद्म भूषण), पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर (पद्म श्री), क्रिकेटर गौतम गंभीर (पद्म श्री) अकाली दल के नेता सुखदेव ढींढसा (पद्म भूषण), जाने-माने वकील एच. एस. फुल्का (पद्म श्री) शामिल हैं। पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा बिहार के नेता हुकुमदेव नारायण यादव (पद्म भूषण), बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम के पूर्व सीईओ जॉन चैम्बर्स (पद्म भूषण) और डांसर तथा फिल्म निर्देशक प्रभु देवा (पद्म श्री) को सम्मानित किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *