कपूरथला में कांग्रेस विधायक के घर पर प्रशासन की कार्रवाई, बिना नोटिस बुलडोजर चलाने का आरोप लगा जमकर हंगामा; भारी पुलिस बल तैनात

कपूरथला, रोजाना भास्कर ब्यूरो। कपूरथला के भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर के पास सोमवार सुबह प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में घर के पास गली में लगाए गए गेट को जेसीबी से गिरा दिया गया। विधायक और उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व नोटिस के की गई है।

मौके पर गौरव तूरा की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान विधायक के समर्थकों और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। विधायक सुखपाल खैरा भी इस दौरान अपने घर पर मौजूद रहे।

कार्रवाई से पहले विधायक ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बिना नोटिस और कथित गलत कारणों से उनके घर के एक हिस्से को गिराने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने लोगों से इस कार्रवाई का लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का आह्वान किया।

#Kapurthala #PunjabNews #SukhpalKhaira #BulldozerAction #PoliticalNews #AAP #BreakingNews