Uncategorized

खेल जगत ने अभिनंदन को अपने अंदाज में किया सलाम, BCCI जारी की खास जर्सी

नई दिल्ली. https://twitter.com/BCCI/status/1101511525267697664भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान अपने सबसे बड़े दुश्मन के घर से वापस अपने वतन लौट आए हैं। वे पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ते हुए पाक की सीमा में घुस गए थे। जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। अपने देश के इस जांबाज सिपाही को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। सबका तरीका अलग है लेकि आवाज एक ही है वाह अभिनंदन वाह…।

अभिनंदन कल रात करीब 9 बजे अपने देश की सीमा के भीतर आए। उनके स्वागत के लिए लाखों लोग पूरे दिन भर इंतजार करते रहे। आज उनके उपर हरेक भारतीय को फक्र महसूश हो रहा है। लोगों  का सीना गर्व के मारे चौड़ा हुआ जा रहा है। देश भर में जश्न का माहौल है। इसी बहादुरी को सलाम करने में खेल जगत बी बिल्कुल पीछे नहीं रहा। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी अपने खास अंदाज में अभिनंदन को बधाई दी। टीम इंडिया ने एक जर्सी जारी की जिसपर विंग कमांडर अभिनंदन का नाम लिखा है और इस इसके साथ ही इसे जर्सी नंबर एक रखा गया है।

बीसीसीआई के साथ ही क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर टीम ने भी अभिनंदन की वीरता को सलाम किया है। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें अपने वतन लौटने पर बधाई दी है। साथ ही जय हिंद भी कहा है।

सचिन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर , ‘एक हीरो इन चार शब्दों से कहीं बड़ा होता है। उनका साहस और नि:स्वार्थ भाव, हमारे हीरो हमें खुद पर भरोसा करना सिखाते हैं।’ इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लिखा, ‘सच्चे हीरो, आपको सलाम करता हूं। जय हिंद।’

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *