जालंधर के मेयर विनीत धीर को लगा पितृ शोक, पिता विनोद धीर का निधन

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता, श्री विनोद धीर का आज दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से धीर परिवार, शुभचिंतकों एवं समूचे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. विनोद धीर एक सम्मानित व्यक्तित्व थे और समाज में उनकी अलग पहचान रही है।

दिवंगत श्री विनोद धीर का अंतिम संस्कार आज सायं 5 बजे श्मशान घाट हरनामदासपुरा में किया जाएगा।

इस दुःखद घड़ी में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मेयर विनीत धीर एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

#Jalandhar #MayorVineetDhir #Condolence #RipVinodDhir #JalandharNews #शोकसभा #दुखद_निधन #श्रद्धांजलि