जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर!

जालंधर। पंजाब में स्कूलों और सरकारी इमारतों को लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच अब जालंधर के जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर (कोर्ट कॉम्प्लेक्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटाज टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान चला रही हैं। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।