जालंधर बना रोबोटिक ऑर्थोपेडिक्स का राष्ट्रीय केंद्र: NHS अस्पताल में 6 LIVE रोबोटिक सर्जरी, 400+ डॉक्टरों की ऐतिहासिक भागीदारी

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा (: हड्डी रोग चिकित्सा के क्षेत्र में जालंधर ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। NHS अस्पताल द्वारा 21 और 22 फरवरी 2026 को रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य मेडिकल प्रोग्राम, सीएमई और LIVE सर्जरी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तर भारत में रोबोटिक हड्डी सर्जरी को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कार्यक्रम माना जा रहा है।

रोबोट से 6 LIVE सर्जरी, डॉक्टरों ने देखा भविष्य का इलाज

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा रोबोट की मदद से की गई 6 LIVE जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, जिनका ऑडिटोरियम में रियल-टाइम प्रसारण किया गया। इन सर्जरी के जरिए कूल्हे, घुटने और कंधे की जॉइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक तकनीक की सटीकता, इम्प्लांट प्लानिंग और एडवांस्ड सर्जिकल प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शित किया गया।

400 से अधिक डॉक्टर, देश-विदेश के दिग्गज विशेषज्ञ शामिल

इस दो दिवसीय मेडिकल महाकुंभ में भारत भर से 400 से अधिक वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन, मेडिकल शिक्षक और प्रसिद्ध विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम ने रोबोटिक हड्डी सर्जरी में हो रही नई तकनीकी प्रगति, जटिल मामलों और भविष्य की संभावनाओं पर गहन चर्चा का एक मजबूत मंच प्रदान किया।

7 वैज्ञानिक सत्र, ज्ञान और अनुभव का संगम

सीएमई के तहत 7 विस्तृत वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट से जुड़े क्लीनिकल अनुभव, नई तकनीकें और उपचार के बदलते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉक्टरों की भारी भागीदारी ने इन सत्रों को अत्यंत ज्ञानवर्धक बनाया।

 जालंधर को मिली राष्ट्रीय पहचान

इस भव्य आयोजन के साथ जालंधर ने भारत के हड्डी रोग चिकित्सा क्षेत्र में अपनी मजबूत राष्ट्रीय पहचान स्थापित की है। NHS अस्पताल आधुनिक रोबोटिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उत्तर भारत में रोबोटिक सर्जरी का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।

#NHSHospitalJalandhar

#RoboticSurgeryIndia

#LiveRoboticSurgery

#JointReplacement

#OrthopedicConference2026

#MedicalHistory

#HealthcareInnovation

#JalandharNews

#PunjabHealthcare

#RoboticOrthopedics