जालंधर में दीवाली से पहले झटका! पटाखा मार्केट लगाने पर अदालत की रोक; पढ़ें आदेश 

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। दीवाली से पहले पटाखे खरीदने वालों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में प्रस्तावित पटाखा मार्केट लगाने पर अदालत ने रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, गांव के निवासियों की याचिका पर यह आदेश जारी किया गया है।

गौरतलब है कि बल्टन पार्क में अली स्टेडियम के निर्माण के चलते इस बार पटाखा मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी थी। अब अदालत के आदेश के बाद मार्केट के आयोजन पर अनिश्चितता बनी हुई है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से किसी वैकल्पिक स्थान की घोषणा नहीं हुई है।