जालंधर में बड़ी वारदात टली: CIA स्टाफ ने दो हथियारबंद आरोपियों को किया गिरफ्तार, जोड़ा फोलड़ीवाल गैंग से जुड़े थे; लक्की ओबेरॉय केस से भी जुड़े

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। कमिश्नरेट जालंधर की CIA स्टाफ टीम ने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर के 2 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई माननीय कमिश्नर पुलिस जालंधर धन्नप्रीत कौर, IPS के दिशा-निर्देशों तथा DCP/Inv, ADCP/Inv और ACP (D) की निगरानी में CIA स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम द्वारा की गई।

DAV कॉलेज फ्लाईओवर के नीचे से दबोचे गए आरोपी

17 मार्च 2026 को CIA स्टाफ की टीम DAV कॉलेज फ्लाईओवर, कबीर नगर, जालंधर के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को काबू किया:

1. हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी, निवासी गांव फोलड़ीवाल, जालंधर

2. साजन गिल उर्फ गब्बर, निवासी खांबड़ा कॉलोनी, थाना सदर जालंधर

दोनों के पास से एक-एक .32 बोर पिस्टल, मैगजीन सहित एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

थाना डिवीजन नंबर 1 में मुकदमा नंबर 83, दिनांक 17-03-2026, धारा 25 (1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश (307 IPC), चोरी और अन्य धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ कपूरथला, जालंधर और मोहाली में कई FIR दर्ज हैं।

पूछताछ में बड़े खुलासे

साजन गिल उर्फ गब्बर ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह जोगा फोलड़ीवाल के कहने पर फगवाड़ा में 12 जनवरी 2026 को एक दुकान पर फायरिंग कर चुका है।

उसने बताया कि जोगा के निर्देश पर हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई तथा भगोड़े अपराधियों की देखभाल का काम करता था, जिसके बदले उसे पैसे भेजे जाते थे।

वहीं, हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी ने भी स्वीकार किया कि जोगा (विदेश में बैठा आरोपी) के कहने पर वह हथियार और नशे की सप्लाई से जुड़ा काम करता था।

पुलिस रिमांड पर आरोपी, जांच जारी

दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है तथा इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है।

#JalandharPolice #CIAStaff #ArmsAct #PunjabPolice #CrimeNews #JalandharNews #BreakingNews