जालंधर में बेअदबी को लेकर भारी रोष: कपूरथला चौक पर देर रात तक सिख संगठनों का धरना, केस दर्ज 

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड इलाके में सोमवार देर रात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंगों की बेअदबी की घटना सामने आने के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न सिख जत्थेबंदियां, धार्मिक संस्थाएं और बड़ी संख्या में संगत मौके पर पहुंच गई। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासनिक रवैये से नाराज संगत ने रात करीब साढ़े 10 बजे बस्ती बाबा खेल क्षेत्र के मुख्य पुल पर चक्का जाम कर धरना शुरू कर दिया। बाद में प्रदर्शनकारी कपूरथला चौक पहुंच गए, जहां देर रात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए Atish Bhatia भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।

वहीं पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sukhwinder Singh के अनुसार बीएनएस की धारा 299 और जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।