जालंधर में लोहा कारोबारी से 72 लाख की लूट! रॉड से कार का शीशा तोड़कर 2 बैग ले उड़े बदमाश

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। टांडा रोड से सूर्या एंक्लेव जाते समय लोहा कारोबारी ललित मित्तल से कथित तौर पर करीब 72 लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। आरोप है कि बदमाशों ने काजी मंडी के पास उनकी कार को रोककर लोहे की रॉड से शीशा तोड़ा और नकदी से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कारोबारी के रूट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बदमाश कारोबारी का पहले से पीछा कर रहे थे।