जालंधर : वरिष्ठ पत्रकार रोज़ाना भास्कर के CEO हरीश शर्मा के पिता एवं जगदंबे नौजवान सभा के प्रधान प्रवेश शर्मा का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पत्रकारिता, सामाजिक एवं धार्मिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रवेश शर्मा का अंतिम संस्कार किशनपुरा स्थित शमशान घाट में किया गया। उन्हें मुख्य अग्नि उनके पुत्र हरीश शर्मा ने दी। इस अवसर पर शर्मा परिवार के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, पार्षद दीपक शारदा सहित कई राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

इसके अलावा प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रधान सुरेंद्र पाल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के प्रधान संदीप शाही, पंजाब प्रेस क्लब से उपाध्यक्ष मनदीप शर्मा,मॉडल टाउन मार्केट के प्रधान राजीव दुग्गल, शेखर कालिया जिम्मी, फगवाड़ा गेट के पूर्व प्रधान जॉय मालिक,अकाली दल के जिला प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा,राजबीर सिंह,मनबीर सिंह,रविंदर धीर,ओम प्रकाश सप्पल,भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, गौरव शर्मा, आप नेता जोगिन्दर पाल शर्मा,रमन शर्मा,अर्जुन मल्होत्रा,यश चड्डा,भाजपा नेता पंकज जुल्का,कांग्रेस नेता घनश्याम अरोड़ा बंटी, राजू बाहरी, पंडित देवानंद, दविंदर धीर, मोहिंदर प्रभाकर, जय पाल ठाकुर, सुशील सैनी, अनिल राज, मनदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सात पाल, रमेश नैय्यर सहित असंख्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

रस्म चौथा कार्यक्रम
स्वर्गीय प्रवेश शर्मा का रस्म चौथा कार्यक्रम 5 फरवरी, दिन वीरवार को सुबह 7:30 बजे घर से चलकर 8:00 बजे शमशान घाट में संपन्न होगा।
रस्म उठाला 12 तारीक दिन वीरवार दुपहर 2 से 3 सोडल मंदिर में।














