जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। पंजाब सरकार ने उन्हें फिर से सुरक्षा प्रदान करते हुए चार गनमैन तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही उनका बंद पड़ा कार्यालय भी जल्द दोबारा शुरू किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, रमन अरोड़ा को हलके में दोबारा सक्रिय होकर जनता की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। अब वे पहले की तरह लोगों से मिलेंगे और उनके मुद्दों को सुनकर समाधान करेंगे।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी सार्वजनिक गतिविधियां सीमित हो गई थीं और वे अधिकतर धार्मिक कार्यक्रमों में ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब सुरक्षा बहाली के बाद उनकी राजनीतिक वापसी से क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।














