डोर टू डोर अभियान : “आप” के अभियान को मिल महिला शक्ति का नेतृत्व, अश्वनी अग्रवाल को मिल रहा भारी जनसमर्थन 

रोजाना भास्कर 

जालंधर। वार्ड नंबर 80 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अश्वनी अग्रवाल के चुनावी अभियान का नेतृत्व अब महिला शक्ति करेगी। शुक्रवार की सुबह वार्ड नंबर 80 के लिए एक नया क्रांतिकारी मोड़ लेकर आई।

सुबह की कड़कड़ाती ठंड में संतोष रानी के नेतृत्व में वार्ड की महिलाएं जब हाथों में पीले झंडे लिए हुई निकली तो सभी शहरवासी चौंक गए। ऐसी ठंड में महिला शक्ति का ऐसा स्वरूप देखकर हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आया अपने वार्ड में बदलाव लाने के लिए महिलाओं द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों को सबने सराहा।

“आप” के उम्मीदवार अश्वनी अग्रवाल जी के लिए डोर टू डोर अभियान की शुरुआत करते हुए महिलाओं ने घर घर जाकर पार्षद चुनाव में अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की।