Crime मोगा

दुबई से लौटे युवक की हत्या

मोगा. मोगा से एक युवक की हत्या किए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार मोगा के संधुआ वाले मोहल्ले में रहने वाला सूरज दो दिन पहले ही दुबई से वापिस लौटा था। वह कल रात अचानक गायब हो गया था। आज सुब्ह उसका शव मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। सूरज के परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की शंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *