नूरां परिवार में बढ़ा विवाद: पिता के इलाज के फंड पर मतभेद, रितु नूरां थाने पहुंचीं

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर के मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर के इलाज के लिए जुटाए जा रहे फंड को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है। उनकी बेटी रितु नूरां ने अपनी बहनों—Jyoti Nooran और Sultana Nooran—से जुड़े मतभेदों के बीच पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मांगी गई आर्थिक मदद से जुड़ा है।

गुलशन मीर इस समय जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों के अनुसार उनका किडनी ट्रांसप्लांट जरूरी है।

रितु नूरां ने सोशल मीडिया पर वीडियो और क्यूआर स्कैनर साझा कर लोगों से सहायता की अपील की थी। उनका कहना है कि परिवार की जमा पूंजी इलाज में खर्च हो चुकी है और कई पंजाबी कलाकार भी मदद के लिए आगे आए हैं।

विवाद तब बढ़ा जब रितु ने आरोप लगाया कि मुश्किल समय में उनकी बहनें पिता का साथ नहीं दे रहीं। साथ ही, उन्होंने उस्मान (ज्योति नूरा के पति) के खिलाफ शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उनके भाई साहिल मीर से संबंधित निजी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गई, जिससे परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया गया।

रितु के मुताबिक, वह पिछले चार महीनों से अपनी बहनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दूसरे पक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

थाना 5 के प्रभारी यादविंदर थाना ने कहा ज्योति नूरा के पिता हस्पताल में दाखिल,ज्योति के पति उस्मान अभी ने AI से नूरा सिस्टर के भाई साहिल मीर की फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल। मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कानूनी कार्रवाई होगी।

#NooranSisters #JyotiNooran #SultanaNooran #RituNooran #FamilyDispute #Jalandhar #PunjabNews #SufiSinger #BreakingNews