Crime

नेपालः भयानक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

काठमांडू. नेपाल के दारचुला जिले में एक जीप महाकाली नदी में गिर गई। 11 लोगों की मौत की खबर है और एक घायल है।

दारचुला जिला मुख्यालय से दुहू ग्राम नगरपालिका की ओर जा रही जीप राजमार्ग से गुजरने के दौरान नदी में गिर गई। घटनास्थल से 11 शव मिले हैं। मृतकों में सात महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्ची है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जीप चालक को उपचार के लिए भारत लाया गया है। दुर्घटनास्थल नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 526 किलोमीटर दूर है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *