पंचम दिवस श्री गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग महोत्सव ने बांधा भक्ति का समां, जहां स्वार्थ समाप्त होता है, वहीं से शुरू होती है सच्ची मानवता: आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। साई दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस परम श्रद्धेय आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने पूतना चरित्र और माखन चोरी लीला का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को परमार्थ, प्रेम और सेवा का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि मानव योनि में जन्म लेना मात्र मानवता का प्रमाण नहीं है। जब मनुष्य स्वार्थ का त्याग कर परमार्थ और परोपकार की भावना से जीवन जीता है, तभी वह सच्ची मानवता की श्रेष्ठ श्रेणी में पहुंचता है।

पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने बताया कि अहंकार और स्वार्थ के कारण कंस राक्षसी प्रवृत्ति का अधिकारी बन गया था। उसने ब्रज में जन्मे बालकों की हत्या का षड्यंत्र रचा और पूतना को भेजा, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना को भी मोक्ष प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कंस प्रतापी राजा उग्रसेन का पुत्र होते हुए भी अपने दुराचार और अहंकार के कारण अधर्म के मार्ग पर चला और अंततः भगवान श्रीकृष्ण ने उसका अंत किया।

माखन चोरी लीला का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल के दूध, दही और माखन को ग्वाल-बालों में बांटकर उन्हें बलवान बनाया।

प्रभु का अपने सखाओं के प्रति प्रेम इतना अद्भुत था कि वे उनके साथ बैठकर भोजन करते और उनका जूठन भी प्रेमपूर्वक स्वीकार करते थे।

इसी प्रसंग में उन्होंने कहा, “हम वस्तुओं से प्रेम करते हैं और मनुष्यों का उपयोग करते हैं, जबकि होना यह चाहिए कि हम वस्तुओं का उपयोग करें और मनुष्यों से प्रेम करें।” उन्होंने कहा कि प्रेम की भाषा ऐसी है जिसे बहरे भी सुन सकते हैं और गूंगे भी समझ सकते हैं।

पंचम दिवस पर श्री गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग महोत्सव भी अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यशपाल चौधरी, अभिषेक चौधरी, सुनील नय्यर, उमेश औहरी, संदीप मलिक, चंदन वडेरा, ब्रिज मोहन चड्ढा, महेश मखीज, अंकुश जुनेजा, अश्वनी कुमार (आशू), संजय सहगल, हेमंत थापर, राजवंश मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा,

हरीश कोहली, रिंकू मल्होत्रा, बलविंदर शर्मा, विजय शर्मा, सोनू चोपड़ा, सुमित गोयल, पंडित कपिल देव शर्मा, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह (बिल्ला), तरुण सरीन, जितेंद्र सोनू, राजेश बीगामल, तरसेम रिंकू, अरुण मल्होत्रा, राहुल शर्मा, राहुल बाहरी, देवेंद्र वर्मा और नरेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा काउंसलर रोनी, विजय कुमार वर्मानी, विशाल भुटानी, जी.के. बाली (भारत विकास परिषद, आस्था शाखा), पर्विश कात्याल, शिव अरोड़ा, चेतन धीर (डिक्सन ग्रुप), नीरज अग्रवाल, लकी मल्होत्रा,

मेयर की पत्नी श्वेता धीर, इंस्पेक्टर अनु पाल्याल और संजीव वासल ने भी कथा में शिरकत की। कथा के दौरान पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष और भक्ति रस से गूंजता रहा।