पंजाबी विजन 2047 में बोले CM मान : किसानों से जुड़े मुद्दों पर पंजाब की निर्भरता केंद्र सरकार पर, कई बार लिख चुके 

रोजाना भास्कर 

जालंधर। पंजाबी विजन 2047 के दूसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विशेष सत्र को संबोधित किया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री व फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स लगाने की जरूरत है, लेकिन इसके लिए पंजाब पूरी तरह से केंद्र सरकार पर निर्भर है। केंद्र की तरफ से एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री व फूड प्रोसेसिंग प्लांट को बढावा देना के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में लीची, किन्नू व गन्ना समेत अन्य फलों की खेती होती है। अगर यहां यहां फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे तो किसान इन फलों की खेती के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि धान उगाने से पंजाब का वाटर टेबल 60 फीट नीचे चला गया है। अब किसान खुद धान उगाने के लिए राजी नहीं है। फसल विविधीकरण के लिए किसानों को मक्का व बाजरा समेत अन्य फसलों पर न्युनतम समर्थन मूल्य दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरह से प्रदूषण के लिए पंजाब को दोष दिया जा रहा है, लेकिन हमें किसी से एनओसी लेने की जरूरत है। प्रदूषण के लिए सभी जगह अपने-अपने कारण है। इसी तरह बोर्डर एरिया में इंडस्ट्री को बढावा देने के भी बात कही गई है।