पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: AICC ने जारी की 27 नए जिला प्रधानों की सूची, 2027 चुनाव की तैयारियाँ तेज

चंडीगढ़/जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): पंजाब कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राज्यभर में 27 नए जिला प्रधानों की नियुक्ति की है। इस सूची को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी किया गया है, जिसमें कई विधायकों और पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

करीब तीन महीने से चल रही यह प्रक्रिया अब पूरी हो गई है, क्योंकि मौजूदा प्रधानों का तीन साल का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा था। इसके साथ ही सूरज ठाकुर और हीना कावरे को पंजाब कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है।

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नए नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम पार्टी संगठन को नई मजबूती देगा और आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम लाने में मदद करेगा।

पार्टी अब हर जिले में मजबूत नेतृत्व खड़ा कर बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी शुरू करना चाहती है, ताकि क्षेत्रवार राजनीतिक समीकरणों को समझकर प्रभावी चुनावी रणनीति बनाई जा सके। पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस ने कई अभियानों के माध्यम से संगठन को पुनर्जीवित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

#PunjabNews #Congress #AICC #RajaWarring #PoliticalUpdate #PunjabPolitics #2027Elections #BreakingNews