संगरूर, रोजाना भास्कर न्यूज: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए ₹1100 करोड़ की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की।

योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹3,000 और SC वर्ग की महिलाओं को ₹4,500 (तीन महीने की किस्त) एक साथ जारी की गई।

सरकार के अनुसार अब तक 40 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। वहीं विपक्ष ने योजना के पुराने बकाया भुगतान को लेकर सरकार को घेरा है।















