रोजाना भास्कर (चंडीगढ़): भाजपा शासित राज्यों हरियाणा और दिल्ली की ओर से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजी गई राशन और जरूरी राहत सामग्री को आज औपचारिक रूप से रवाना किया गया।
इस राहत अभियान का नेतृत्व भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किया। उन्होंने राहत सामग्री को पंजाब के उन सभी इलाकों के लिए रवाना किया जहां बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और लोग अब भी सहायता के इंतज़ार में हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह केवल एक राहत नहीं, बल्कि पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और ज़िम्मेदारी का प्रतीक है। पार्टी हर ज़रूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।