पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुमन का निधन — अमृतसर में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, जालंधर में रह रहे थे

रोजाना भास्कर (जालंधर): पंजाब के प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर वरिंदर घुमन का आज अचानक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में कल ही ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद आज उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों द्वारा पूरी कोशिश किए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वरिंदर घुमन जालंधर के निवासी थे और भारतीय बॉडी बिल्डिंग जगत में उन्होंने अपने दमदार शरीर और मेहनत से खास पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर से खेल जगत और प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है।