रोजाना भास्कर (जालंधर): वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद सोवार (6 अक्टूबर) को पंजाब में हुई बारिश के चलते तापमान में 24 घंटों में 8.1 डिग्री की कमी आई है। इसके बाद राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम हो गया। राज्य में सबसे अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया।
आज (7 अक्टूबर) भी पंजाब के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश की चेतावनी है। इनमें से जालंधर और लुधियाना में सुबह से बारिश हो रही है।
चेतावनी वाले जिलों में तेज बारिश के अलावा 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।