पंजाब नगर निकाय चुनाव : आम आदमी पार्टी ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, लुधियाना और पटियाला नगर निगम के लिए भी घोषित किए उम्मीदवार 

रोजाना भास्कर 

चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब में निकाय चुनावों की शंखनाद के बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने पांच नगर निगम व 44 नगर परिषदों की 977 वार्डों पर ये चुनाव होना है, जिसमें से आप ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमे पटियाला और लुधियाना नगर निगम भी उम्मीदवार शामिल हैं।

टिकट के लिए पार्टी के पास कुल पांच हजार आवेदन आए थे, जिसमें से ये उम्मीदवार फाइनल किए गए हैं। हर सीट पर 10 से 15 आवेदन आए थे। आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा और शैरी कलसी ने कहा कि ये चुनाव आप का शहरों में पकड़ मजबूत करने का काम करेगा।

जिस तरह से पंचायत और विधानसभा उप चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन रहा है, उसी तरह इसमें भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।