पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर बदले, हरमनबीर सिंह गिल को मिली जिम्मेदारी

अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है।

उनकी जगह हरमनबीर सिंह गिल को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अगले आदेशों तक डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।