पंजाब में किसानों का उग्र प्रदर्शन: कर्ज़ माफी और मुआवज़े की 14 मांगें रखीं, नहीं तो आंदोलन होगा!

रोजाना भास्कर (जालंधर): पंजाब के किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कर्ज़ माफी, मुआवज़ा और रोजगार को लेकर 14 अहम मांगें पेश की हैं। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन, रैलियां और सभाएं हो रही हैं।

प्रमुख मांगें

किसानों के पुराने कर्ज़ की पूर्ण माफी की जाए।

आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार को 100% मुआवज़ा, बच्चों को मुफ्त शिक्षा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

फसल खराब होने पर ₹70,000 प्रति एकड़, गन्ना फसल पर ₹1 लाख प्रति एकड़ और पशु की मौत पर ₹1.25 लाख मुआवज़ा मिले।

अगली फसल के लिए मुफ्त बीज और खाद, तथा हर परिवार को ₹1 लाख उजाड़ा भत्ता दिया जाए।

इस आंदोलन की चिंगारी जालंधर से उठी है और अब यह पूरे पंजाब के जिलों में फैल चुकी है। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज़ होगा।