नई दिल्ली/चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: Punjab में बढ़ते डॉग बाइट मामलों और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने आज से खतरनाक लावारिस कुत्तों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। यह अभियान Supreme Court of India के हालिया फैसले के बाद शुरू किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि रेबीज से संक्रमित, लाइलाज बीमारी से पीड़ित या अत्यधिक आक्रामक कुत्तों को कानून के तहत मृत्यु दी जा सकती है। कोर्ट ने यह भी माना कि नागरिकों को बिना डर और खतरे के सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार है।

प्रदेश में आवारा कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2025 में ढाई लाख से अधिक डॉग बाइट केस सामने आए, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 2.13 लाख था।
इसी को देखते हुए सरकार ने Ludhiana में राज्य की पहली डॉग सैंक्चुअरी भी शुरू की है, जहां करीब 500 कुत्तों को रखने की व्यवस्था की गई है। आने वाले समय में अन्य शहरों में भी इसी तरह की सैंक्चुअरी बनाने की तैयारी है।














