रोजाना भास्कर (जालंधर): राज्य में पराली जलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। जालंधर देहात पुलिस ने पराली जलाने पर कृषि विभाग ने किसान को 5,000 रुपये जुर्माना करने के साथ जमीन की रेड एंट्री कर दी। वहीं किसान की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है लेकिन पुलिस अधिकारियों का कुछ और ही कहना है।
किसान की पहचान लोहियां के गांव कंग खुर्द निवासी राज कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई शाहकोट के क्लस्टर अधिकारी बूटा मसीह की शिकायत पर की है। बीडीपीओ दफ्तर के सुपरिंटेंडेंट बूटा मसीह ने पुलिस को शिकायत दी कि राज ने सात कनाल 16 मरला जमीन में पराली को आग लगा दी।
जालंधर देहात पुलिस के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि थाना लोहियां में किसान राजकुमार के खिलाफ पराली जलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।लेकिन किसान की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,डीएसपी ने मीडिया रिपोर्ट में गिरफ्तारी की खबरों पर विराम लगाते कहा कि बिना जांच किए गिरफ्तारी की खबर चलाई गई,लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई।