पंजाब में बिजली क्रांति: अब गांवों में जमीन के नीचे जाएंगी तारें, हटेंगे बिजली के खंभे

चंडीगढ़/सतौज, रोजाना भास्कर ब्यूरो: मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपने पैतृक गांव Satoj से अंडरग्राउंड बिजली तार परियोजना की शुरुआत की। सीएम मान ने कहा कि इससे गांवों में खंभों की राजनीति, रिश्वतखोरी और ढीली तारों से होने वाले हादसों पर रोक लगेगी।

सरकार के अनुसार करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से 41 किलोमीटर लंबी बिजली लाइनें जमीन के नीचे बिछाई जाएंगी और 382 बिजली के खंभे हटाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह परियोजना किसानों की फसलों को आग से बचाने और ग्रामीण इलाकों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।