पंजाब में AAP का बड़ा एक्शन: मोगा मेयर बलजीत सिंह चानी पार्टी से बर्खास्त, मेयर पद से भी दिया इस्तीफा!

मोगा, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): पंजाब की आम आदमी पार्टी ने मोगा के मौजूदा मेयर बलजीत सिंह चानी को पार्टी-विरोधी गतिविधियों और गलत कार्यों में शामिल होने के आरोपों के चलते तुरंत प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने उनसे मेयर पद से भी इस्तीफा ले लिया है।

आरोप है कि चानी ने एक महिला को आपराधिक मामले से बचाने के एवज में पैसे लेने की कोशिश की, जिसके बाद मामला उजागर हुआ और पार्टी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

गौरतलब है कि बलजीत सिंह चानी को 21 अगस्त 2023 को मोगा नगर निगम का मेयर निर्विरोध चुना गया था। वे पंजाब में AAP के पहले मेयर बने थे। इससे पहले कांग्रेस की मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद चानी को यह पद मिला था।

मोगा नगर निगम हाउस की बैठक में कुल 50 में से 42 काउंसलरों ने हिस्सा लिया था, जिनमें AAP के 32 और अन्य दलों के 10 पार्षदों का समर्थन चानी को मिला था।

#PunjabNews #AAP #MogaMayor #BaljitSinghChanni #PoliticalAction #BreakingNews #PunjabUpdates #AamAadmiParty #MogaNews