पुरूषोत्तम महीने के उपलक्ष्य में बाला जी सेवा समिति ने 125 तुलसी पौधें वितरित किए 

इस महीने किए दान से श्री हरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है अनिल शर्मा समाज सेवक सुमित कालिया

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): श्री बाला जी सेवा समिति की ओर अम्बिका कालोनी के माता वैष्णो देवी मंदिर पुरूषोत्तम महीने के उपलक्ष्य में विशेष दान तुलसी के पौधों का किया गया जिसमें लगभग 125 के करीब पौधे वितरित किए गए।

अनिल शर्मा, समाज सेवक सुमित कालिया ने बताया कि भगवान विष्णु की पुजा ओर उन्हें लगाए जाने वाले भोग मे तुलसी का पता अवश्य शामिल किया जाता है माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु जी भोग स्वीकार नहीं करते हैं

रमन छूरा, रोहित शर्मा ने कहा इस पावन पवित्र पुरूषोत्तम महीने में दान किए गए तुलसी पौधें लेकर जो पुजा पाठ करेगा उसे भी हरि कृपा के पाञ बनेंगे।

जोगिंदर शर्मा जगदीप ठाकुर ने कहा बाला जी सेवा समिति ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सनातन धर्म को जोड़ने के लिए समय समय करवाती रहती है दविंद्र साहनी, रछपाल काटल ने समिति की ओर से हरेक मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ शाम ठीक 7:30 बजे किया जाता है।

स्ञी सत्संग सभा की सदस्याएं स्नेह ठाकुर, कंचन शर्मा,सुनिता शर्मा, सुनिता वर्मा ने कहा कि पक्षियों को पानी पिलाने के लिए प्याले भी वितरित किए

इस अवसर पर विशेष तौर पर पंडित विष्णु दत जोशी,जसपाल सिंह, सुरिंदर पाल, कमलजीत सिमर, राकेश शर्मा,अशोक कुमार,दीपक कनोजिया, अनिल कुमार, तिलक राज शर्मा, संजय नैय्यर ,ने मिलकर तुलसी वितरित की