प्रथम पुण्यतिथि पर स्व. रमेश कुमार शारदा को भावभीनी श्रद्धांजलि, हवन-यज्ञ व विशाल लंगर में उमड़ा जनसैलाब

जालंधर रोज़ाना भास्कर (हरीश शर्मा): वार्ड नंबर 78 के पार्षद दीपक शारदा एवं कुलदीप शारदा के पूजनीय पिता स्वर्गीय श्री रमेश कुमार शारदा जी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई।

इस दौरान सभी ने स्वर्गीय श्री रमेश कुमार शारदा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए संस्कार एवं आदर्श सदैव समाज और परिवार को प्रेरणा देते रहेंगे।

इस अवसर पर उनकी पावन स्मृति में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही श्रद्धांजलि स्वरूप लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पार्षद दीपक शारदा एवं कुलदीप शारदा ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया।

साथ ही इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत जी, मेयर श्री वनीत धीर जी, जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल जी, जिला प्रधान श्री अमृतपाल सिंह जी, जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज श्री नितिन कोहली जी, डिप्टी मेयर सरदार मलकीत सिंह जी, संगठन इंचार्ज श्री विजय भाटिया जी, संगठन इंचार्ज श्री अमित शर्मा जी, श्री हरचरण सिंह जी, ब्लॉक प्रधान श्री गौरव बंगड़ जी, ब्लॉक प्रधान श्री सुच्चा सिंह जी, चेयरमैन श्री इंद्रजीत सिंह जी, चेयरमैन श्री सुखविंदर सिंह जी, चेयरमैन श्री गौरव कनौजिया जी, चेयरमैन श्री रुपिंदर सिंह जी, दीपक संधू, पार्षद हितेश ग्रेवाल, पूर्व पार्षद निर्मलजीत सिंह निम्मा, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, अतुल भारद्वाज, विनोद कौशल, दीपक शर्मा ज्योति, जगदीश सियाल, अश्वनी कुमार, रमन शर्मा, जोगा सिंह घुम्मण, कुलदीप सिंह घुमाण, जसवीर माहल, संदीप शर्मा, हरीश शर्मा, हरजोत सिंह किकी, सतनाम सत्ता, जगदीश समराए, रविंदर वर्मा, अवतार सिंह बल, पुष्कर शारदा, पूरब शारदा, कुलदीप शारदा, नरेश शारदा, सुदेश शारदा, राकेश शारदा, अमित शर्मा मॉन्टी, सुनील कालिया, सनी महाजन, चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल,तीरथ सिंह,अनुराग कंबोज विक्रांत शर्मा (विक्की पंडित), अभि, मनु शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस दौरान सभी ने स्वर्गीय श्री रमेश कुमार शारदा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए संस्कार एवं आदर्श सदैव समाज और परिवार को प्रेरणा देते रहेंगे।

श्रद्धांजलि संदेश

“आज के दिन आप हम सबको छोड़कर सदा के लिए ईश्वर को प्राप्त हो गए थे। आपकी पावन स्मृतियाँ सदैव हमारे दिलों में बसी रहेंगी और हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगी। आज आपकी प्रथम पुण्यतिथि पर हम सभी आपको नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।”