फोटो विवाद के बाद BJP नेता अरविंद शर्मा निष्कासित, बोले—‘मेरा पक्ष तक नहीं सुना गया’

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब भाजपा ने वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा को कथित पार्टीविरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया है। शर्मा ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया।

मामला एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान केवलचंद ढिल्लों के साथ बातचीत की तस्वीरें डिलीट कराने को लेकर शुरू हुआ। शर्मा का आरोप है कि ढिल्लों के PSO ने उनके सहयोगी का मोबाइल लेकर तस्वीरें डिलीट करवाईं, जिसके बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व से शिकायत की थी। शर्मा का दावा है कि शिकायत करने के बाद कार्रवाई उनके खिलाफ ही हो गई।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे हैं। वहीं, पार्टी की ओर से निष्कासन के कारणों पर विस्तृत सार्वजनिक स्पष्टीकरण का इंतजार है।