बंगाल में सियासी भूचाल: भवानीपुर में ममता पीछे, BJP का दबदबा; कई राज्यों में बड़े उलटफेर, तीन में बीजेपी-केरल में कांग्रेस सरकार!

नई दिल्ली/कोलकाता, रोजाना भास्कर ब्यूरो: विधानसभा चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 सीटें जीत चुकी है और 47 पर आगे है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 56 सीटें जीतकर 23 पर बढ़त बनाए हुए है।

भवानीपुर सीट से Mamata Banerjee करीब 6000 वोट से पीछे चल रही हैं। काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर उन्होंने धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की।

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां अभिनेता विजय की पार्टी TVK 108 सीटों पर आगे है, जबकि DMK दूसरे स्थान पर है। केरल में कांग्रेस ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है, जबकि असम में Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में BJP ने तीसरी बार सरकार बनाई है।

वहीं पुदुचेरी में NDA गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है। Narendra Modi ने जीत पर कहा कि “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला है” और जल्द बड़े फैसले लिए जाएंगे।