बड़ी खबर: जालंधर के इस एरिया में पुलिस और बिश्नोई गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़… ये अपडेट आया सामने 

जालंधर (रोजाना भास्कर): जालंधर के देयोल नगर में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। काफी देर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया है। मामले मेंअभी तक कितने सदस्य पकड़े हैं इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा जल्द खुलासा करेंगे।

**कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, गिरोह के 2 मुख्य सदस्य गिरफ्तार*

*पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

* एक आरोपी को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

* *4 अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस* और एक कार जब्त की गई।