रोजाना भास्कर
चंडीगढ़। पंजाबी सभ्याचारक को देश-विदेश में प्रोत्साहित करने वाले जालंधर पंजाब में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाली को पंजाब सरकार में बड़ी अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए पंजाब हेरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड का एडवाइजर नियुक्त किया है। दीपक बाली पिछले कई साल से देश और विदेशों में पंजाब सभ्याचार, पंजाबी बोली और पंजाबियत को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के नजदीकी दीपक बाली को आप में अहम जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। दीपक बाली के नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी के नेताओं, कैबिनेट मंत्री और विधायकों ने बधाई दी है।
दीपक बाली की नियुक्ति 7 दिसबंर को हुई है, इसे लेकर आप के वर्करों ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया है।