चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ दौरे के बीच पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पूरे सचिवालय भवन को तत्काल खाली कराया गया और सुरक्षा बलों ने परिसर को अपने कब्जे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

धमकी ऐसे समय सामने आई है जब प्रधानमंत्री क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है तथा एजेंसियां धमकी देने वाले की पहचान और मामले की जांच में जुट गई हैं।














