Uncategorized

बीती रात जालंधर में गिरी बर्फ, मौसम हुआ ठंडा, दिन भर पड़ी रही बारिश

शहर में सुबह 8 बजे तक 14 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुईः

जालंधर. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बुधवार को जालंधर में कुछ घंटों के लिए शहर के तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई। सुबह 8 बजे तक शहर में 14 एमएम बारिश रिकॉर्ड हो चुकी थी। इस दौरान देर रात दो बार ओले भी पड़े। पहले रात 3 बजे और फिर दो घंटे बाद 5:00 बजे। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को भी लगातार बारिश चलती रही।

  • शुक्रवार को सुबह और शाम धुंध पड़ेगी और दिनभर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बीच बीच में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
  • शनिवार 8 फरवरी को सुबह और शाम हल्की धुंध के अलावा मौसम साफ रहेगा।
  • 9 और 10 फरवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *