ब्रेकिंग: गोवा में धार्मिक यात्रा में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत और 30 घायल, CM ने जाना पीड़ितों का हाल

गोवा/चंडीगढ़ (रोजाना भास्कर): उत्तरी गोवा के शिरगांव में शनिवार सुबह निकाली जा रही धार्मिक यात्रा में भगदड़ मचने से 7 श्रृद्धालुओं की मौत और करीब 30 के करीब घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हादसा श्री लैराई यात्रा के दौरान हुआ है।

इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे के बाद सीएम प्रमोद सावंत घायलों का हुए लोगों का हाल जानने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।