भाजपा युवा मोर्चा ने बंगाल जीत पर मनाया जश्न, युवाओं ने खुशी में बांटी झालमुड़ी

जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): बंगाल विजय के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी नगर में विजय का जश्न मनाया इस मौके पर बंगाल चुनाव में आकर्षण का केंद्र रही *झालमुड़ी* वितरित की गई। असम, पुद्दुचेरी और विशेष तौर से बंगाल की विजय पर युवाओं में काफी हर्षोल्लास दिखा।

भाजपा की शानदार विजय से पंजाब में भाजपा कार्यकर्ता विशेष तौर से युवा अब एक्टिव हो चुके हैं तथा आने वाले समय में पंजाब के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे

भाजयुमो जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा ने कहा कि पूर्वोत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक जनता ने एक बार फिर अपने भरोसे की मुहर लगाई है। असम की ऐतिहासिक जीत के बाद अब बंगाल में भी कमल खिलना, यह जनता के विश्वास का स्पष्ट संकेत है।

 इस अवसर पर पंकज जुल्का ने ऐतिहासिक विजय पर सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा जालंधर शहरी के अध्यक्ष पंकज जुल्का वार्ड नंबर 79 से नितिन खेड़ा ,भाजयुमो महासचिव वरुण दुबे उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, शिव कुमार चौबे ,प्रदीप शर्मा, नवदीप शर्मा, कारण श्रीवास्तव,परवीन भंडारी, डॉ सीता राम, महिंद्र राय डा सुकुमार बिस्वास, राधे , मनी आदि उपस्थित रहे।