जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जालंधर में अवैध कॉलोनियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। मेयर विनीत धीर ने बड़ा एक्शन लेते हुए करीब 43 कॉलोनियों की लिस्ट जारी की है, जिनमें ज्यादातर जालंधर वेस्ट की बताई जा रही हैं। इन कॉलोनियों पर आरोप है कि अप्रूवल के नाम पर नगर निगम को गुमराह किया गया—पहले फीस जमा करवाई गई, लेकिन बाद में पूरी रकम जमा नहीं करवाई गई।

मेयर ने साफ निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करवाई जाए, वरना संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इस फैसले के बाद बिल्डरों और कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है।
#JalandharNews #MayorAction #IllegalColonies #FIR #PunjabNews #BreakingNews #MunicipalCorporation #UrbanDevelopment #StrictAction #CityUpdate














