मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते चलीं गोलियां, एक घायल की हालत गंभीर; पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील
मोगा, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब के मोगा में बीती रात अंगदपुरा मोहल्ले में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। इस वारदात में गोली लगने से घायल हुए पांच युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य दो घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया और पूरे इलाके को सील कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, फायरिंग में मारे गए दोनों युवकों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।














