नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। राज्यसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद उनका इस्तीफा लगभग तय माना जा रहा था। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें पंजाब में कोई बड़ी संगठनात्मक या राजनीतिक जिम्मेदारी सौंप सकती है।

रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे के बाद केंद्र की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि यह घटनाक्रम मोदी सरकार के संभावित कैबिनेट फेरबदल का संकेत हो सकता है, जिसमें नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक उनकी नई भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।














