लुधियाना में उद्योग जगत से संवाद: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समक्ष रखीं पंजाब के व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं

लुधियाना, रोजाना भास्कर ब्यूरो: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी को लुधियाना में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान पंजाब के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पंजाब के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारिक संगठन एवं उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, विधायक अश्विनी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, राज्यसभा सांसद एवं उद्योगपति राजिंदर गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ पंजाब के अध्यक्ष रविंदर धीर सहित पंजाब भर के शीर्ष उद्योगपतियों ने भाग लिया।

सभी ने उद्योग और व्यापार को गति देने के लिए अपने सुझाव एवं मांगें राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखीं।