गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी श्रद्धांजलि सभा
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर से संबंधित वरिष्ठ पत्रकार पवन धूपर की माता स्व. सुरजीत कौर की अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि सभा आज आयोजित की जाएगी। अंतिम रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, प्रीत नगर, दोआबा चौक के नजदीक दोपहर 1 से 2 बजे तक रखा गया है।

इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों, पत्रकारों और शुभचिंतकों द्वारा दिवंगत सुरजीत कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उनके निधन से परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर है।
रोजाना भास्कर परिवार, फगवाड़ा गेट मार्केट के पूर्व प्रधान जॉय मलिक, विभिन्न पत्रकार संगठनों तथा सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पवन धूपर एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।














