जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): जालंधर के वार्ड नंबर 78 में सनातन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा के पहुंचने पर इलाका पार्षद दीपक शारदा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड निवासी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विजय शर्मा के स्वागत के दौरान सनातन सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, विक्की शर्मा, अमित शर्मा मोंटी एवं उदय शर्मा ने उन्हें फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वहीं वार्ड नंबर 78 के निवासियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विजय शर्मा ने सभी वार्ड निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि आपके निवास स्थान के पास श्री सिद्ध बाबा सोडल महाराज जी का पावन मंदिर स्थित है। बाबा जी की असीम कृपा से ही आज हम सब अपने परिवारों के साथ सुख, शांति और समृद्धि से जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि समाज को दीपक शारदा जैसे युवा नेताओं की आवश्यकता है, जो हर समय अपने वार्ड और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सच्ची सेवा है और ऐसे प्रयास समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।














